आंखों के सामने मां की हत्या, बैंक मैनेजर ने पत्नी को जन्मदिन पर तोहफा


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो सोलन || पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला सोलन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार तड़के एक पति ने पत्नी के बर्थडे पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी योगेश कश्यप पुत्र मनि राम अर्की के मझियार (हरिपुर) का रहने वाला है और शिमला के कुसुम्पटी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बतौर प्रबंधक कार्यरत है।

उसकी पत्नी सोनम कश्यप हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही थी। दोनों में पिछले दो साल से अनबन चल रही थी, इसलिए वे एक-दूसरे से अलग रहते थे। दोनों का पांच साल का एक बच्चा है। मध्यप्रदेश के जब्बलपुर की रहने वाली सोनम से योगेश की शादी वर्ष 2011 में हुई थी।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह योगेश सोनम के किराये के मकान में पहुंचा। उस दौरान भी पत्नी सोनम से योगेश की कहासुनी हुई। इसके बाद सोनम के जन्मदिन पर मंगलवार सुबह फिर दोनों में हाथापाई हुई और तैश में आकर आरोपी योगेश ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी।

दोनों में हाथापाई से घर में सोया पांच साल का उनका बच्चा भी जाग गया और जब वह चिल्लाया तो आसपास के पड़ोसी घर के बाहर इकट्ठा हो गए। हत्या से पूर्व पति ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस आने तक कमरे में ही बैठा रहा। घर के बाहर इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे के अंदर बैठे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है।

एसपी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि दोनों में काफी समय से अनबन चल रही थी। करीब दो सालों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। मंगलवार सुबह दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद आरोपी योगेश कश्यप ने गला घोंट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस की मानें तो पांच साल के बच्चे के सामने उसकी मां की हत्या उसके पिता ने कर दी। महज सात साल पहले शुरू हुआ वैवाहिक सफर जीवन संगिनी को मौत के घाट उतारने के साथ ही खत्म हो गया। जिस पति के सहारे सोनम मध्य प्रदेश को छोड़कर यहां आ गई थी, उसी पति ने पत्नी को जन्मदिन पर उसे तोहफे के रूप में मौत दे दी।

दोनों में अनबन चल रही थी। करीब दो साल से दोनों अलग रह रहे थे। मंगलवार सुबह दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपी योगेश कश्यप ने गला घोंट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Editing:-Surender Thakur
©®:-AU
Himachal Crime News®

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत