Drugs के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो ऊना ||पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंब उपमंडल के तहत धुसाड़ा में नाकेबंदी कर ट्रक से चूरा पोस्त बरामद की है। बताया जा रहा है कि ट्रक चंबा से नालागढ़ जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक से करीब साढ़े पांच किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद की है।

आरोपी ट्रक चालक की पहचान मुस्तफा निवासी गांव त्रिगड़ी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चूरा पोस्त कहां से आया और कहां लेकर जा रहे थे, इसके बारे जांच की जा रही है। मंगलवार को अंब पुलिस ने धुसाड़ा में नाकेबंदी की थी। इसी दौरान अंब की ओर से ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तलाशी के बाद पुलिस ने ट्रक के डैशबोर्ड से चूरा पोस्त बरामद की है।

इसका वजन करने पर साढ़े पांच किलोग्राम चूरा पोस्त पाई गई। पूछताछ करने पर ट्रक चालक ने अपनी पहचान मुस्तफा निवासी चंबा के रूप में बताई है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Editing:-Jatin
©:-AU
Himachal Crime News®

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत