ट्रक के साथ टकरा गई बाइक, दो युवकों की मौत


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो मंडी || चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रोपड़ी के समीप ट्रक के साथ टक्कर में धार्मिक यात्रा पर आए बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मणिकर्ण से पंजाब लौट रहे थे। फोरलेन में एक मोड़ पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना के डायरिया गांव निवासी मनप्रीत (21) पुत्र मेजर सिंह और कमलजीत सिंह (22) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मानिकपुर मणिकर्ण दर्शनों के लिए आए हुए थे। वह रविवार को रिवालसर से वापस लुधियाना लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे हराबाग के रोपड़ी के निकट पहुंचे तो तीखे मोड़ में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गुरबचन सिंह और तहसीदार उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है। वहीं इनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार उमेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Editing:-Jatin
©®:-AU
Himachal Crime News®

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत