दूल्हे की कार को मारी टक्कर, 5 गंभीर घायल


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो सोलन ||कंडाघाट में दूल्हे की कार को विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों कारो में सवार करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से घायलों को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम  कसौली से शिमला के लिए बारातियों के वाहन जा रहे थे। इस बीच कंडाघाट पैट्रोल पंप के समीप सोलन की तरफ आ रही कार दूल्हे की कार से टकरा गई।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस टक्कर में दूल्हा बाल-बाल बच गया जबकि दूल्हे की कार में बैठे 2 लोगों व दूसरी कार में बैठे 3 युवकों को चोटें आई हैं। ए.एस.आई. राजेन्द्र ने बताया कि इस हादसे में कार (एच.पी 39ए-6341) के चालक की गलती पाई गई है। इस चालक ने अन्य वाहन से ओवरटेक करते हुए दूल्हे की कार को टक्कर दे मारी। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Editing:-Jatin
©®:-AU
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला