वनकर्मी नहीं लौटा घर, परिजन परेशान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो देहरा ||  हिमाचल प्रदेश के देहरा में  न्यू ईयर का जश्न मनाकर घर के लिए निकला वनकर्मी रास्ते से गायब हो गया है. वनकर्मी कहां गया इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है. वनकर्मी का मोबाइल भी बंद आ रहा है. शिकायत मिलने के बाद मामला दर्जकर पुलिस जांच में जुट गई है. बता दें कि वन विभाग में कार्यरत सुरजीत 31 दिसंबर को ड्यूटी से लौटकर आए और फिर घर में पत्नी को यह कहकर निकलें कि दोस्तों के साथ नया साल मनाने जा रहा हूं, रात को खाना खाकर देरी से आऊंगा.जानकारी के मुताबिक सकरी गार्ड खाने के पास सुरजीत ने दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी की. रात करीब 12 बजे सभी अपने-अपने घर की ओर चले गए. लेकिन, सुरजीत सुबह तक घर नहीं पहुंचा. परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो नंबर ऑफ आने लगा. काफी तलाश के बाद भी जब सुरजीत का पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने हरिपुर थाना में शिकायत की.ये भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बर्फबारी का दौर शुरू, दो दिन भारी स्नोफ़ॉल की चेतावनीशिकायत मिलने पर पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुट गई है. पुलिस ने उस दिन पार्टी में वनकर्मी के साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की है, साथ ही सकरी में भी तलाश की लेकिन सुरजीत का कुछ पता नहीं चला. डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने कहा कि जांच जारी है. जल्द ही लापता सुरजीत की तलाश कर ली जाएगी.

Report:-Arvind Sharma
Editing:-Arvind Sharma
©:-DJ
Himachal Crime News
Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण