रेल इंजन में अचानक लगी आग, यात्रियों ने बचाई अपनी जान


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो शिमला||हेरिटेज कालका-शिमला रेल ट्रैक पर कुमारहट्टी के पास मंगलवार दोपहर हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस के इंजन में आग लग गई। इंजन में धुआं उठता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

वे चिल्लाने लगे और कुछ लोग चलती ट्रेन से कूदने लगे। चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दी और सहयोगियों की मदद से अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया।

                             

उन्होंने निकटवर्ती स्टेशन धर्मपुर और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। ढाई घंटे तक रेल ट्रैक बाधित रहा। कई ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान रहे। 

दूसरी ट्रेन से टोह कर जला इंजन शिमला पहुंचाया। आग तकनीकी कारणों से लगी बताई जा रही है। रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।  कालका से दोपहर 12:10 बजे ट्रेन (52455) शिमला रवाना हुई।

करीब 2:10 बजे गाड़ी धर्मपुर स्टेशन से कुमारहट्टी के लिए बढ़ी तो रास्ते में इंजन से धुआं उठने लगा। चालक ने ब्रेक लगाई और नीचे उतरकर देखा तो पाया कि इंजन में आग भड़क गई है।

अफरातफरी का माहौल बन गया। करीब 2:30 बजे अग्निशमन विभाग को हादसे की सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। 

जांच के बाद होगा कारणों का खुलासा : रेलवे 
रेलवे के यातायात निरीक्षक केवल प्रकाश ने आग लगने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Report:-Abhishek Kumar
©:-AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा