70 वर्षीय बुजुर्ग ने की लड़की से की छेड़छाड़, दोस्‍त पर किया चाकू से हमला


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो ||गोवा में एक 70 साल के बुजुर्ग को पुलिस ने महिला के साथ यौन उत्‍पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग पर महिला के दोस्‍त पर चाकू से हमला करने का भी आरोप है। ये घटना गोवा के लोकप्रिय बीच कलंगूट के नजदीक हुई।

कलंगूट पुलिस स्‍टेशन के इंस्‍पेक्‍टर जीबा डल्‍वी ने आरोपी बुजुर्ग शख्‍स का नाम एंजिलो परेरा बताया है। पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को कलंगूट बीच पर अपने एक दोस्‍त के साथ जा रही थी। तभी एक शख्‍स ने उसका हाथ पकड़ा और उसे गले लगाने की कोशिश की। इस दौरान जब महिला के दोस्‍त ने उसे बचाने की कोशिश की, तब आरोपी ने जेब से चाकू निकाल लिया। बुजुर्ग ने महिला के दोस्‍त पर चाकू से कई बार हमला किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस शख्‍स ने पहले कभी तो किसी लड़की के साथ ऐसी हरकत नहीं की। बुजुर्ग की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है।

Report:-Tilak Raj
©:-DJ
Himachal Crime News
National Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा