शादी से 1 दिन पहले दुल्हन का कत्ल फिर शव को लगाई आग, घर के पास मिला अधजला शव

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। क्राइम डेस्क


24 साल की युवती अंशिका के लिए बुधवार का दिन जिदंगी का सबसे अहम दिन था. वह शादी के बंधन में बंधने जा रही थी. लेकिन शादी से एक दिन पहले ही किसी ने उसकी हत्या कर दी. इस सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी मिलते ही लोगों के रौंगटे खड़े हो गए. क्योंकि युवती की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसकी लाश को आग लगा दी. पूरा मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

शादी से 1 दिन पहले दुल्हन का कत्ल फिर बॉडी को लगाई आग, घर के पास मिला अधजला शव

जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा में जोल पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव बैरियां में यह घटना पेश आई. मंगलवार को 24 वर्षीय युवती अंशिका का शव घर से करीब 500 मीटर दूर जली हुई अवस्था में बरामद हुआ.

मृतका की पहचान अंशिका ठाकुर पुत्री स्व. विपिन ठाकुर निवासी बैरियां के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अंशिका की शादी बुधवार, 24 सितंबर को भिंडला गांव के एक युवक से होनी तय थी. लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले उसकी अधजली लाश सड़क किनारे मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है.

युवती के शव को आग लगाने के अलावा चेहरे और गले पर गहरे कट के निशान भी पाए गए हैं. इससे साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर किसने युवती को देर रात घर से बाहर बुलाया और इतनी नृशंसता से उसकी जान ले ली.


फॉरेस्ट गार्ड ने लाश को सबसे पहले देखा

दरअसल, मंगलवार दोपहर फॉरेस्ट गार्ड ने बैरियां-रामनगर सड़क से कुछ दूरी पर लाश देखी और तुरंत इसकी सूचना जोल पुलिस चौकी को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. साथ ही धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके. जोल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि 24 वर्षीय युवती का शव जली हुई अवस्था में बरामद हुआ है. हत्या के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस ने मामले से जुड़े हर सुराग की तलाश शुरू कर दी है.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से