दुल्हन हत्याकांड: मंगेतर फ़ौजी ने ही की 24 वर्षीय अंशिका कि हत्या? ताऊ ने की भतीजे कि मदद

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। क्राइम डेस्क



ऊना में एक सीने को झकझोर करने देने वाला मामला हाल ही में आया था जहां मंगेतर फ़ौजी ने ही अपने होने वाली पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, जिसमें फ़ौजी के ताऊ ने घटना को अंजाम देने में अपने भतीजे कि सहायता करने आरोप है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी फौजी जवान को जम्मू, उसकी यूनिट से गुरुवार को गिरफ्तार किया और फिर उसे लेकर देर शाम ऊना पहुंची. शुक्रवार को आरोपी फौजी और ताऊ संजीव को कोर्ट में पेश किया.


इससे पहले, गुरुवार को युवती अंशिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंशिका के परिवार की हालत आर्थिक तौर पर ठीक नहीं है. एक कच्चा सेलट का मकान है, जिसमें वह मां और अपने गोद लिए भाई के साथ रहती थी. अब भी एक कमरे में शादी के लिए लाया गया सामान रखा गया है. अटैची में रखा यह सामान 24 सितंबर को अंशिका की शादी के लिए पैक किया गया था, लेकिन अब बेटी दुनिया में नहीं रही है.


क्या है पूरा मामला

ऊना जिले के बंगाणा के बैरियां मंजड की 24 वर्षीय अंशिका की हत्या उसके प्रेमी फौजी ने की थी. 24 सितंबर को दोनों की शादी होने जा रही थी. हालांकि, दोनों ने चार महीने पहले कोर्ट मैरिज भी की थी. अंशिका अब करीब छह महीने की गर्भवती थी.


पास ही के गांव का प्रेमी फौजी प्रवेश चाहता था कि अंशिका बच्चे को गिरा दे, लेकिन अंशिका ने ऐसा नहीं किया और 22 सितंबह  की रात को उसने युवती का गला रेता और फिर शव को आग लगाने के बाद भाग गया. 23 सितंबर को घर के पास ही युवती की अधजली लाश मिली थी. हत्याकांड के बाद आरोपी फौजी अपनी यूनिट चला गया था, जिसे ताऊ ने अपनी गाड़ी में जम्मू छोड़ा था. गौरतलब है कि हिमाचल में इस हत्याकांड की खासी चर्चा है.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए