साइबर ठगों की नई चाल, RTO चालान-वेडिंग इन्विटेशन के नाम पर लोगों से हो रहा फ्रॉड

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। शिव कुमार


 साइबर ठग लोगों को ठगने के आए दिन नए हथकंडे अपना रहे हैं. भले ही लोग जागरूक हों, लेकिन शातिर ठग किसी न किसी बहाने लोगों को अपने झांसे में लेकर अपना शिकार बनाने में कामयाब हो रहे हैं. इस वर्ष की बात करें तो अब तक साइबर थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला में साइबर ठगी की आठ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. आठ महीनों में शातिरों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाकर करीब 7 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है.

साइबर ठग अब बैंक ऐप को एक्टिवेट करने के नाम पर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं. साइबर ठगों के निशाने पर सीनियर सिटीजन हैं. फेक अकाउंट पर लड़की की फोटो लगाकार लोगों को गुमराह किया जा रहा है. एएसपी साइबर थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि आरटीओ चालान, वेडिंग इन्विटेशन के नाम पर एपीके फाइल लोगों को भेजकर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. साइबर पुलिस ने बताया सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मोबाइल पर कोई न कोई लिंक और एपीके फाइल भेजी जा रही है. गलती से भी इन लिंक को न दबाएं और न ही कोई एपीके फाइल डाउनलोड करें. ट्रेडिंग के लिए थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल न करें. इसके लिए वेरिफाई और सही एप का ही इस्तेमाल करें.


एपीके फाइल डाउनलोड होने पर करें मोबाइल स्कैन
एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मोबाइल में गलती से एपीके फाइल डाउनलोड हो जाने पर अच्छे एंटी वायरस से मोबाइल को स्कैन करें. साथ ही मोबाइल की सेंटिंग में जाकर ऑटो डाउनलोड की ऑप्शन को ऑफ कर दें. ठगी के उद्देश्य से साइबर ठग लोगों को को निवेश में अच्छे मुनाफे का लालच देते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बनाए गए ग्रुप्स में जोड़ते हैं. यदि आपको किसी ऐसे गुप्स में जोड़ा जाता है तो ध्यान रखें कि उसमें कई लोग ठग होते हैं, जबकि आम लोग कुछ एक ही होते हैं.

इस साल सात करोड़ की ठगी
एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि इस वर्ष साइबर ठगी की अब तक 8 एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिसमें 7 करोड़ रुपये की राशि ठगी गई है. ज्यादातर सीनियर सिटीजन को शिकार बनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर आने वाले प्रलोभन वाले विज्ञापनों से बचें, यदि किसी को स्टॉक ट्रेडिंग करनी हो तो जायज प्लेटफार्म से करें, अन्यथा आप ठगी का शिकार हो सकते हैं.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से