अब कुल्लू में एक महिला पंचायत सचिव ने लगाए SDM पर दुराचार के आरोप

हिमाचल क्राइम न्यूज
कुल्लू। कपिल ठाकुर


ऊना जिले के एसडीएम के बाद अब एक और अधिकारी पर दुराचार के आरोप लगे हैं. कुल्लू जिले के महिला पंचायत सचिव ने यह आरोप लगाए हैं और साथ ही कहा कि बीते एक साल से इस मामले में पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया है. अब महिला ने हिमाचल हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है. वहीं, सूबे के मुख्य सचिव ने भी इस मामले में डीजीपी को एक्शन लेने के लिए इमेल लिखा है. इस पूरे मामले पर एसडीएम से मीडिया ने कई बार फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. जब दोबारा संपर्क किया तो उनका नंबर बिजी आया.

जानकारी के अनुसार, पूर्व में कुल्लू के एसडीएम रहे विकास शुक्ला पर यह आरोप लगे हैं. महिला पंचायत सचिव से दुराचार और फिर उसका गर्भपात करवाने के आरोपी की मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जांच के आदेश दिए हैं. कुल्लू जिले की रहने वाली महिला पंचायत सचिव ने आरोप लगाया है शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया और फिर बाद में जान से मारने की धमकी तक दी गई.

महिला ने मामले की शिकायत कुल्लू पुलिस से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई. अब वकील के जरिये हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. हाईकोर्ट ने इस मामले में एसपी कुल्लू,महिला थाना कुल्लू, थाना कुल्लू और विकास शुक्ला सहित अन्य लोगों से जबाव तलब किया है.विकास शुक्ला अभी हमीरपुर के सुजानपुर में तैनात हैं.

शिकायत में महिला ने बताया था कि जमीन विवाद के चलते 2021 में उसे एसडीएम ने बुलाया था और फिर उसका यौन शोषण किया. इसके बाद में कहा कि अगर वो अपना घर टूटने से बचाना चाहती है तो किसी से शिकायत नहीं करेगी. महिला का आरोप है कि 24 अगस्त 2024 को एसडीएम विकास शुक्ला ने उसे धोखे से अपने आवास पर बुलाया और इस दौरान उसका एक दोस्त भी वहां पर मौजूद था. इस दौरान उन्होंने मेरा गैंगरेप करने की कोशिश की. जब मैंने विरोध किया तो मारपीट की और दोस्ते ने उसका वीडियो भी बना लिया.

महिला और एसडीएम में समझौता
महिला का दावा है कि उसे इस दौरान चोट भी लगी थी और इसकी फोटो भी उसके पास हैं. उधर, महिला ने विकास शुक्ला पर दो बार उसका गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया है. हालांकि, बाद में महिला और एसडीएम विकास शुक्ला में समझौता भी हुआ था. 24 अगस्त 2024 को आवास पर हुए विवाद को लेकर पुलिस को भी सूचना दी गई थी. एसडीएम ने ही पुलिस को सुबह 11 बजे के करीब बुलाया था और कहा था कि महिला उनके आवास पर हंगामा कर रही है. इस मामले में एसडीएम के दोस्त पर बीएनएस की धारा-126, 169 के तहत केस दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में समझौता कर लिया गया था.

गौरतलब है कि हाल ही में ऊना में भी एक महिला खिलाड़ी ने एसडीएम विश्व  देव मोहन चौहान पर रेप का आरोप लगाया है और इस संबध में केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अब तक आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी नहीं हुई है.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध