हमीरपुर: बेघर हुए गांव चबूतरा खास के 5 परिवारों, 24 घंटे में ध्वस्त हुए 6 मकान व 7 मकान क्षतिग्रस्त

हिमाचल क्राइम न्यूज़

सुजानपुर। शिवम आहलूवालिया 

फ़ोटो: गांव चबूतरा खास (सुजानपुर) में बेघर हुए परिवारों के लिए स्थापित किया गया राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई।


जिले के सभी क्षेत्रों में दो दिन से जारी बारिश के कारण व्यापक नुक्सान हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 6 मकान और 15 गौशालाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं, जबकि 7 अन्य मकानों को भी भारी क्षति पहुंची है।

 उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि सुजानपुर उपमंडल के गांव चबूतरा खास में रविवार को जमीन धंसने के कारण 5 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। इनमें तीन पक्के मकान और दो कच्चे मकान शामिल हैं। इनके अलावा गौशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं और खतरे की जद में आए गांव के अन्य मकानों को भी खाली करवाया गया है।

 उपायुक्त ने बताया कि चबूतरा खास में नरोत्तम दास, सुमन और सुनील कुमार के पक्के मकान ध्वस्त हुए हैं। जबकि, बैंशी राम और केवल कृष्ण के कच्चे मकान भी जमीनदोज हो गए हैं। इन पांचों परिवारों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है तथा बेघर लोगों के लिए राहत शिविर स्थापित किया गया है, जहां उनके भोजन की व्यवस्था की गई है तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला की निगरानी में सभी प्रबंध किए गए हैं। अमरजीत सिंह ने बताया कि उपतहसील कांगू के गांव डोहग में भी मोहम्मद अनवर का एक कच्चा मकान ध्वस्त हुआ है।

 उपायुक्त ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए डीडीएमए के जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) के अलावा उपमंडल स्तर पर भी आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों को नुक्सान की तत्काल रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं।

 उन्होंने बताया कि इस मॉनसून सीजन में जिला में नुक्सान का अभी तक का कुल आंकड़ा 184 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस दौरान जिला में जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 89.61 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 85.40 करोड़, बिजली बोर्ड को 1.67 करोड़ और शिक्षा विभाग को 1.79 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 1.15 लाख रुपये के नुक्सान की रिपोर्ट प्रेषित की है।

 42 कच्चे मकान और 4 पक्का मकान ध्वस्त होने से लगभग 1.31 करोड़ रुपये के नुक्सान का अनुमान है। 245 अन्य कच्चे मकानों और 17 पक्के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिससे 1.49 करोड़ रुपये से अधिक का नुक्सान हुआ है। 33 अन्य भवनों को भी लगभग 12.82 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। जिले भर में 122 डंगे गिरे हैं, जिनमें लगभग 1.10 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। 313 गौशालाओं के ध्वस्त होने से लगभग 1.45 करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है।  

 उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से ऐहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि वे नदी-नालों के पास न जाएं। भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से भी दूर रहें। भारी बारिश में घर से बाहर निकलने का जोखिम न उठाएं। खराब मौसम में पेड़ांे के नीचे आश्रय न लें तथा बिजली की तारों से सुरक्षित दूरी बनाएं रखें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1077 अथवा दूरभाष नंबर 01972-221277 पर संपर्क करें।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत