सुंदरनगर में भारी लैंडस्लाइड, 6 लोगों के शव बरामद, लोगों के दबे होने की आशंका

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। विकास चौहान 
फ़ोटो: बचाव कार्य में जुटे SDRF जवान, 6 शव बरामद 


 प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच हादसों का दौर भी जारी है. जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के जंगम बाग में मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पहाड़ी से अचानक भारी लैंडस्लाइड हुई. पहाड़ी का एक हिस्सा दरक कर दो घरों के उपर आ गिरा. मलबे की चपेट में आने से दो घर जमींदोज हो गए. इस दर्दनाक हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं, जो कि मलबे में दबे हुए थे. वहीं, अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है.


अभी भी मलबे में लोग दबे होने की आशंका
लैंडस्लाइड की सूचना मिलते स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी साक्षी वर्मा राहत एवं बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मंडी जिला पुलिस और होमगार्ड की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं. वहीं, पहाड़ी से लैंडस्लाइड होते ही मौके पर एकदम से भगदड़ मच गई और लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. मलबे की चपेट में आई एक महिला और बच्ची को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों की ही मौत हो गई. मौके पर तैनात 3 जेसीबी मशीनों ने मलबे हटाया जा रहा है. मलबे के नीचे और कितने लोग दबे हुए हैं, अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

दो घरों का मिटा नामोनिशान
डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सुंदरनगर में हुए इस भीषण लैंडस्लाइड में मृतकों का आंकड़ा 6 पहुंच चुका है. मृतकों की पहचान भारती, कीरत, शांति देवी सुरेंद्र कौर, गुरप्रीत सिंह और प्रकाश शर्मा के रूप में हुई है. इस हादसे में सुरेंद्र कौर और शांति देवी के घरों का नामोनिशान ही मिट गया है. जबकि साथ लगता कुलदीप का घर भी गिरने की कगार पर पहुंच गया है. सुरेंद्र कौर, उसका बेटा गुरप्रीत, गुरप्रीत की पत्नी भारती और 3 वर्षीय बेटी कीरत की मौत मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई गई है. वहीं, साथ लगते दूसरे घर में रह रही बुजुर्ग महिला शांति देवी का शव भी बरामद कर लिया गया है.


घर में मलबे में दबा था मां-बेटे का शव
वहीं, रेस्क्यू टीम को सुरेंद्र कौर और गुरप्रीत का शव घर में मलबे में दबा हुआ मिला. घर की छत काटकर दोनों मां-बेटे का शव निकाला गया. वहीं, मृतक प्रकाश शर्मा का शव मलबे में स्कूल समेत दबा हुआ था. सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, मृतक स्कूटर सवार के साथ किसी और के होने की भी आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा एक मलबे में दफन हुई एक गाड़ी का भी अगला हिस्सा मिला है. पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाकर दबे हुए लोगों की लगातार तलाश की जा रही है.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए