आग से तीन मंजिला दुकान जली, लाखों की संपत्ति राख


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  शिमला || पर्यटन नगरी मनाली की मनु मार्केट में एक दुकान जलकर राख हो गई है। रविवार तड़के करीब चार बजे लगी आग से पूरे मनाली शहर में अफरा-तफरा मच गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और साथ लगती करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानों को जलने से बचाया। लेकिन तब तक आशा देवी पत्नी सागर महाजन की दुकान जलकर राख हो गई थी।

कड़ाके की ठंड के बावजूद अग्निशमन के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। सब अग्निशमन अधिकारी मनाली केवल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि मनाली की मनु मार्केट पूरी तरह से सटी हुई है और एक बड़ा हादसा होने से बचाया गया है।

उन्होंने कहा कि जिस दुकान में आग लगी थी, वह तीन मंजिला था और इसमें कॉस्मेटिक का सामान रखा गया है, जबकि इसके साथ लगती दुकानें पक्की थी। ऐसे में आग यहां तक नहीं पहुंच पाई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हादसे के बाद तहसीलदार मनाली शमशेर सिंह ने मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि आग से एक तीन मंजिला दुकान राख हो गई है और विभाग ने करीब 20 लाख रुपये का नुकसान आंका है।

उन्होंने कहा कि आग से प्रभावित आशा देवी को पांच हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए गए हैं। व्यापार मंड़ल मनाली के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि मनु मार्केट मनाली में आग लगने से दुकान का सामान जलकर राख हो गया है।

पीड़ित दुकानदार को व्यापार मंडल की ओर से 25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है। उन्होंने सरकार और प्रशासन ने प्रभावित दुकानदार को हर संभव मदद करने की मांग की है।

Report:-Himanshu Gautam
©:-AU
Himachal Crime News
HP Bureau

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ आप सभी से माफी मंगता है कि वे डिजिटल मीडिया के  माध्यम से समय पर आप तक खबर नहीं पहुंचा पारा। यह इसलिए क्योंकि हिमाचल क्राइम न्यूज़ की सोशल मीडिया को हैंडल करने वाले मीडिया कर्मी  किसी कारण वंश खबर नहीं डाल पाए। अगर आप भी हिमाचल क्राइम न्यूज़ में के सोशल मीडिया फेसबुक पेज में या ब्लॉगर में अपने शहर से जुड़ी हुई खबर डालना चाहते हैं तो कृपया करके हिमाचल क्राइम न्यूज़ की ईमेल आईडी पर वह खबर मेल कर दे 
हमारी ईमेल आईडी है:-himachalcrimenews@gmail.com

Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए