शिकारी गोलीकांड मामला: बंदूक धारियों के घरों में पुलिस की दस्तक, तीसरे दिन भी चला सर्च अभियान


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  || बल्ह पुलिस ने सुभाष गोलीकांड को लेकर लगातार तीसरे दिन भी सर्च अभियान जंगल में जारी रखा। एस.पी. के आदेशों के बाद गलमा के आसपास के लोगों ने लगभग 5 दर्जन बंदूकों को थाने में जमा करवाया है और 3 दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस के आदेशों के बावजूद अपनी बंदूकें जमा नहीं करवाई हैं। पुलिस सुभाष हत्याकांड को सुलझाने के लिए बीते 3 दिनों से एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, मगर अभी भी पुलिस को इस मामले को सुलझाने के लिए कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है।बुधवार को सुभाष के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के 2 गुट हो गए। जोङ्क्षगद्रनगर से उसके पैतृक गांव से आए उसके रिश्तेदार व परिजन शव का दाह-संस्कार उसके पैतृक गांव करना चाहते थे, मगर उसकी बीवी उसका अंतिम संस्कार गलमा में करने पर अड़ी रही। इस विवाद के कारण काफी देर तक मैडीकल कालेज में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद काफी देर तक विवाद बना रहा। आखिर में सुभाष की पत्नी की जिद पर उसका अंतिम संस्कार गलमा में किया गया। बता दें कि सुभाष वर्षों से अपने परिवार के साथ गलमा में रह रहा था।


Report:-Manish Kapoor
©:-AU
Himachal Crime News
National Bureau


Home 






Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए