कुछ इस तरह बनाई जाती थीं फर्जी डिग्रियां, एचपीयू की जांच में बड़ा खुलासा


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  मंडी || हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्रियां बनाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अब तक आरोपियों से 8 फर्जी डिग्रियां बरामद कर चुकी है। तीन डिग्रियों को एचपीयू के पास जांच के लिए भेजा गया था।

आरोपी मास्टरमाइंड ने एचपीयू में फेल छात्रों के सीरियल नंबर लेकर फर्जी डिग्रियां बनाई हैं। जांच में पता चला है कि डिग्रियां फर्जी हैं, लेकिन इन पर अंकित नंबर वे हैं जो फेल सर्टिफिकेट पर छात्र को एचपीयू से ही जारी किए थे।

डिग्री पर रजिस्ट्रेशन नंबर, स्टैंप और साइन एचपीयू के ही हैं, लेकिन मास्टरमांइड ने फेल छात्र की डिग्र्री को स्कैन करके उसमें नंबरों को बदलकर फर्जी डिग्री तैयार की थी। शिमला पुलिस अभी तक फर्जी डिग्री मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 


एचपीयू के रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपियों से जो फर्जी डिग्रियां पुलिस के हाथ लगी हैं, वे एचपीयू से जारी हुई हैं। इन डिग्रियों पर सीरियल नंबर भी सही हैं। एचपीयू ने इन डिग्रियों को फेल और कंपार्टमेंट वाले छात्रों को जारी किया था।

लेकिन मास्टरमाइंड ने करोड़ों की कमाई के चक्कर में एचपीयू से जारी इन डिग्रियों के आधार पर फर्जी डिग्रियां तैयार कर जरूरतमंद छात्रों को बेच दीं।  पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी मास्टरमांइड ने फेल और कंपार्टमेंट वाले छात्रों की फर्जी डिग्रियां खुद बनवाईं हैं या एचपीयू के सीरियल नंबर फर्जी तरीके से जुटाए हैं। 

Report:-Correspondent
©:-LN
Himachal Crime News
HP Bureau


Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए