अवैध भवनों के कटेंगे बिजली-पानी के कनेक्शन



हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  ऊना || जिले के योजना क्षेत्रों में अवैध भवनों के निर्माण को लेकर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने अवैध भवनों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के आदेश दिए हैं। 

ये आदेश उन्होंने नगर नियोजन विभाग की जिला स्तरीय बैठक में दिए। बैठक में सहायक नगर योजनाकार पंकज शर्मा ने अवैध निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2018 से जनवरी 2019 अवधि में जिला के योजना क्षेत्रों में 84 अनधिकृत निर्माण हुए। इनमें से 20 को नियमित कर दिया गया। 17 मामलों पर विचार किया जा रहा है। जिले में अवैध भवन निर्माण के 47 मामलों में विभाग ने टीसीपी एक्ट के सेक्शन 39 के तहत नोटिस जारी किए हैं। 

इस पर उपायुक्त ने अधिकारियों को 15 दिन के अंदर इन भवनों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक से विभाग कार्रवाई कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में एडीसी अरिंदम चौधरी, एएसपी विनोद कुमार धीमान, एसडीएम ऊना सुरेश जसवाल, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, डीएफओ ऊना यशुदीप सिंह, नगर नियोजन व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Report:-Rahul Saini
©:-AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत