सोशल मीडिया पर दो छात्रों ने किया आतंकवादियों का समर्थन, हिरासत में लेने के बाद कोर्ट में पेश




हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  शिमला || सोशल मीडिया पर आतंकवादियों के समर्थन में पोस्ट डालने के मामले में रविवार को नौणी विवि के दो विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों विद्यार्थी कश्मीर के रहने वाले है।वहीं, पुलिस ने छानबीन करने के बाद सोमवार को दोनों युवकों पर धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद दोपहर बाद युवकों को कोर्ट में पेश किया गया है। इन दोनों छात्रों पर धर्म-भाषा के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप है।




दोनों अपनी फेसबुक पर आतंकवादियों के समर्थन में काफी कुछ लिख रहे थे जिसकी खबर सोलन के अधिवक्ता नीरज को लगी थी, जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। 

बीबीएन में भी छात्र ने डाली थी देश विरोधी पोस्ट

वहीं, शिकायत के बाद पुलिस ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्हें पुलवामा आतंकी हमले के कनेक्शन में पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पूर्व पुलवामा आतंकी हमले के बाद बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के एक प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय के छात्र से सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डाली थी।

इसके बाद बद्दी पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सोलन जेल भेज दिया। उधर, एसपी सोलन मधुसूदन ने बताया कि दोनों छात्र कश्मीर के हैं। एमएससी और बीएससी के छात्र हैं। दोनों के खिलाफ 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिन्हे सोमवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया।

Report:-Naveen Walia
©:-AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए