फर्जीvideo:-पाकिस्तान में जैश के आतंकी ठिकानों पर हमले का वीडियो फर्जी


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  दिल्ली || भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में घुसकर जैश–ए- मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. सोशल मीडिया में ये खबर छाई हुई है. करीब सवा लाख फॉलोवर्स वाले पेज ‘Pathankot’ ने एक वीडियो शेयर किया और शीर्षक लिखा ‘भारतीय वायुसेना के लड़ाकू जहाजों ने एलओसी के पार पाकिस्तान के बालाकोट में 1000 किलो का बम गिरा दिया.” इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 300 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया और करीब 9 हजार लोगों ने देखा.
इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने अपनी पड़ताल में पाया कि जो वीडियो इस पोस्ट में इस्तेमाल किया गया है, दरअसल ये एक वीडियो गेम है और इसका आतंकियों पर हुए हमले से कोई लेना देना नहीं है.
फेसबुक पर कुछ और लोगों ने भी ये वीडियो डालकर दावा किया है कि वायुसेना के हमले का वीडियो है. 
यही नहीं, कई दूसरे सोशल मीडिया जैसे कि यूट्यूब पर भी यही वीडियो इन्हीं दावों के साथ अपलोड किया जा रहा है.
लेकिन इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने जब इन तस्वीरों का रिवर्स सर्च किया तो पाया कि दरअसल ये एक वीडियो गेम का हिस्सा है.

वायरल हो रहा वीडियो इस गेमिंग वीडियो के प्ले होने के 12 सेकंड बाद देखा जा सकता है.
दरअसल, ये वीडियो थर्मल इमेजिंग और नाइट विज़न के साथ सचमुच किसी हमले की तरह दिखता है. इस वीडियोगेम को एआरएमए– 2, ऑपरेशन ऐरोहेड कहा जाता है. इस तरह से साफ है कि इस वीडियो का हवाई हमले से कोई लेना देना नहीं है.
Report:-Correspondent
©:-HCN
Himachal Crime News
HP Bureau


Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से