आईएएस हेमराज बैरवा होंगे ज़िला हमीरपुर के नए डीसी
हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर/ शिमला। न्यूज़ डेस्क
नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक आईएएस हेमराज बैरवा को हमीरपुर का उपायुक्त बनाया गया है। हमीरपुर जिला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गृह जिला है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने एडीसी जितेंद्र सांजटा को उपायुक्त हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। उपायुक्त देवश्वेता बनिक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पद रिक्त हो गया था।
22 मार्च को कार्मिक विभाग की ओर से 2007 बैच के एचएएस अधिकारी जितेंद्र सांजटा को आगामी आदेशों तक उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया था। आईएएस ललित जैन को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
मुख्य सचिव के ओएसडी आईएएस शुभकरण सिंह को हिमाचल प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। आईएएस सुदेश कुमार मोखटा को नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com
Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


Comments
Post a Comment