नादौन:सीएम के गृह क्षेत्र में शराब के नशे में धुत मिले SHO व मुंशी समेत तीन जवान, सभी सस्पेंड

हिमाचल क्राइम न्यूज़
नादौन। महिन्द्री जैन



 नादौन के पुलिस थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को शराब का सेवन करने के आरोप में निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने यह कार्रवाई की है। निलंबित कर्मचारियों का हेडक्वार्टर हमीरपुर फिक्स कर उन्हें लाइन हाजिर किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने मंगलवार रात करीब 11 बजे नादौन पुलिस थाना का औचक निरीक्षण किया।


पुलिस अधीक्षक जब थाना पहुंचीं तो उस दौरान थाने का मुंशी और कुछ अन्य पुलिस कर्मचारी ही वहां मौजूद थे। जबकि, थाना प्रभारी नादौन इंस्पेक्टर योगराज चंदेल, ऑनरेरी एएसआई बैसरी राम, मुख्य आरक्षी सतेंद्र कुमार तीनों कर्मचारी भोजन के बाद अपने निवास एवं बैरक में आराम करने जा चुके थे। डॉ. आकृति ने थाना पहुंच कर सभी कर्मचारियों को थाने में फॉलोऑन किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक को पुलिस कर्मचारियों के शराब के सेवन का शक हुआ। 


आशंका पर तीनों पुलिस कर्मचारियों का सिविल अस्पताल नादौन ले जाकर मेडिकल करवाया गया। प्रारंभिक जांच में नशे की पुष्टि होने पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। बीते वर्ष भी नादौन थाने के तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर नीरज राणा को वाहन में दुधारू पशुओं को ले जाने की एवज में रिश्वत लेने, विजिलेंस टीम पर जानलेवा हमला करने और नशे की खेप बरामद होने पर निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया था। 

जबकि, उससे पूर्व एक भाजपा नेता के साथ भी एक अन्य एसएचओ का विवाद सुर्खियों में रह चुका है। अभी तक जो तीन इंस्पेक्टर नादौन थाना के प्रभारी रहे हैं, उनके यहां सेवारत रहते कुछ न कुछ विवाद रहा है। अब एसएचओ को निलंबित करने पर नादौन में एसएचओ का पद खाली हो गया है।

इस संबंध में एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीनों कर्मचारी नशे में प्रतीत हुए थे, जिस कारण उनका मेडिकल करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभागीय जांच बैठा दी गई है और कर्मियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए