नादौन में चोर को 11 महीने कारावास की सजा, घर में घुस कर चुराए थे गहने और कैश

हिमाचल क्राइम न्यूज़
नादौन। ब्यूरो



हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में ACJM कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार बनाम सुरेन्द्र कुमार केस की सुनवाई करते हुए सुरेन्द्र कुमार को सजा सुनाई है। नादौन के गांव लाहड़ के सुरेन्द्र कुमार पुत्र बाबू राम को चोरी के मामले में दोषी करार दिया गया है। उसे 11 महीने जेल की सजा और 1500 रुपए जुर्माना लगाया गया है।

3 धाराओं के तहत सुनाई गई सजा
माननीय ACJM गीतिका कपिला ने दोषी को सेक्शन 380 IPC के तहत 4 महीने की जेल व 500 रुपए जुर्माना, सेक्शन 457 के तहत 6 महीने की जेल व 500 रुपए जुर्माना तथा सेक्शन 201 के तहत दोषी को 1 महीने की जेल व 500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। केस की पैरवी ADA अशीष शर्मा ने की।

घर का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला
उन्होंने बताया कि दोषी की सभी सजाएं साथ साथ चलेंगी। नादौन के रैल गांव के मोहिंद्र सिंह पुत्र कपिल देव ने 8 मई 2022 को पुलिस थाना नादौन में सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उस पर घर का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, लॉकेट व अन्य जेवरात चोरी करने व साक्ष्य छिपाने का आरोप था।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत