कुमारहट्टी हाईवे पर कार दुर्घटना, 2 महिलाओं समेत 4 लोग घायल



car accident on kumarhatti highway


नाहन:
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से करीब 8 किलोमीटर दूर कुमारहट्टी हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह कार ददाहू सड़क मार्ग से कुमारहट्टी नेशनल हाइवे पर आ गिरी. हादसे में कार में सवार 2 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार रविवार को कार नंबर एचपी 06 ए3-5414 ददाहू से दोसड़का की तरफ आ रही थी. इसी बीच दोसड़का के समीप यह कार कुमारहट्टी नेशनल हाइवे पर आ गिरी. हालांकि अभी हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि चालक द्वारा कार से नियंत्रण खो देने के बाद यह हादसा पेश आया. कार में सवार कृष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी पानीपत हरियाणा, 45 वर्षीय संगीता पत्नी कृष्ण कुमार, 24 वर्षीय यतिन पुत्र दिनेश कुमार निवासी रोहनी सेक्टर 17 दिल्ली व 38 वर्षीय आशु पत्नी कमल सवार थे. हादसे में यह चारों घायल हो गए. लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया. यहां से उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया.

in article image
दुर्घटनाग्रस्त कार.

हादसे में घायल एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि दूसरी महिला को भी फैक्चर हुआ है. जबकि दोनों पुरूषों को भी चोटें आई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गईडीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी शाहर ने बताया कि एक महिला की हालत गंभीर है. फिलहाल चारों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है. बयान कमलबंद होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए