नगर निकाय शिमला चुनाव में कांग्रेस कि जीत निश्चित: सीएम

हिमाचल क्राइम न्यूज़
नादौन। ब्यूरो


 उपमंडल नादौन प्रवास के दौरान गौना में सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला नगर निगम के आगामी समय में होने वाले चुनावों में कांग्रेस प्रदेश भर में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि अभी चुनावों के लिए समय है। इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। सुक्खू ने राहुल गांधी के सदस्यता के बारे में कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहला ऐसा मामला है, जिसमें इतनी बड़ी सजा सुनाई गई हो और सजा पर इतनी तुरंत कार्रवाई भी कर दी गई।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी को लेकर इतनी घबराहट क्यों है। उन्होंने कहा मानहानि के मामले में व्यक्ति स्वयं शिकायत करता है, लेकिन यहां तो जिस व्यक्ति के बारे में टिप्पणी की गई है, उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। एक अन्य व्यक्ति की शिकायत पर राजनीतिक षड्यंत्र के चलते राहुल गांधी की आवाज को दबाने का असफल प्रयास किया जा रहा है। ऐसे मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज उठा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, कांगड़ा बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।


जिले के विधायक नहीं पहुंचे स्वागत के लिए
गौना करौर स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान बड़सर से कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और केसीसी बैंक अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ही उपस्थित रहे। भोरंज से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार, सुजानपुर से राजेंद्र राणा और हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा भी स्वागत कार्यक्रम से नदारद रहे। इन तीन विधायकों की गैरहाजिरी कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय रही।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत