ऊना के पीर निगाह में 2 दुकानदारों के बीच हुई मारपीट में एक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Una Crime News


हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। जतिन वर्मा

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह में दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक दुकानदार की मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान पीर निगाह निवासी राकेश कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने घटना के संबंध में दूसरे दुकानदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने मृतक व्यक्ति की बेटी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा दी है. सदर थाना ऊना के तहत पीर निगाह में हुई घटना में एक दुकानदार ने दूसरे के सिर पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया था, जबकि हमले में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मौत हो गई.

पुलिस को दी शिकायत में मृतक दुकानदार की बेटी सोनिया ने बताया कि उसके पिता राकेश कुमार पीर निगाह बाजार में दुकान करते हैं. बीते शनिवार पिता साथ वाली दुकान में कुछ सामान लेने गए, जहां दुकानदार भाग सिंह ने पिता पर डंडों से हमला किया व थप्पड़ भी मारे. हमले में राकेश कुमार घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया. जहां पर उपचार के दौरान 17 अप्रैल की रात राकेश कुमार की मौत हो गई. ASP ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर दुकानदार भाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए