पेपर लीक मामला: DIG विजिलेंस जी शिवा कुमार हमीरपुर पहुंचे, बोले- जिसके खिलाफ सबूत मिलेगा वह गिरफ्तार होगा






डीआईजी विजिलेंस हमीरपुर पहुंचे

हमीरपुर:भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पेपर लीक मामले में 19 भर्ती परीक्षा में जांच के दायरे में हैं. पेपर लीक प्रकरण की पहली एफआईआर में नामजद किए गए आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर की गिरफ्तारी को लेकर भी विजिलेंस ने संकेत दिए. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पूर्व सचिव को गिरफ्तार किया जा सकता है. पेपर लीक प्रकरण मामले का रिव्यू करने शनिवार को हमीरपुर पहुंचे डीआईजी विजिलेंस जी शिवा कुमार ने मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए बड़े खुलासे किए हैं.

// //

पांच मामले हो चुके दर्ज:पेपर लीक प्रकरण के रिव्यू के दौरान जी शिवा कुमार जांच से जुड़े सभी पहलुओं पर विजिलेंस के अधिकारियों से बातचीत की है. बता दें कि पेपर लीक प्रकरण में अब तक 5 एफआईआर दर्ज हो चुकी है. मामले में कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों सहित कई अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार किया गया है. मामले में कुछ आरोपी पुलिस रिमांड में है ,जबकि कुछ न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं.

पेपर खरीद कर कई लग चुके हैं नौकरी:कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आई है. यहां तक की कई अभ्यर्थी पेपर खरीद कर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी कर रहे हैं ऐसा ही एक मामले में पिछले कल ट्रैफिक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है. यहां आरोपी हमीरपुर जिले का रहने वाला है, जोंकि कांगड़ा में सेवाएं दे रहा था. मामले में एक दो नहीं, बल्कि 19 भर्ती परीक्षाएं अभी तक जांच के दायरे में हैं. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कई अभ्यर्थियों और पेपर लीक प्रकरण से जुड़े हुए लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.


// //

जिनके खिलाफ सबूत मिलेंगे वह गिरफ्त में होंगे:डीआईजी विजिलेंस जी शिवा कुमार ने कहा कि भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले की जांच का रिव्यू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक मामले में 5 एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें कुछ आरोपी पुलिस रिमांड में हैं, जबकि कुछ न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है. पूर्व सचिव की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि मामले में छानबीन की जा रहीऔर जिस भी आरोपी के खिलाफ सबूत मिलेंगे उसे जरूर गिरफ्तार किया जाएगा.

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए