नादौन:महिला के खाते से 7 लाख रुपये उड़ाए


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो हमीरपुर || हिमाचल के हमीरपुर जिले के नादौन की रहने वाली एक महिला लाखों की बैंक ठगी का शिकार हो गई। महिला के बैंक खातों से शातिरों ने करीब पौने सात लाख रुपये उड़ा लिए हैं। जिसमें 2.80 लाख रुपये बचत खाते में थे और 5 लाख रुपये फिक्स डिपोजिट (एफडी) के शामिल हैं। ठगों ने महिला को मोबाइल पर फोन कर उसका सिम कार्ड बंद होने की बात कर धोखे से बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ली।
पीड़ित महिला की पहचान वंदना शर्मा पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव कुलहेड़ा, तहसील सेरा उपमंडल नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पीड़ित महिला ने इस बारे में पुलिस थाना नादौन में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। वंदना शर्मा ने बताया कि उसे मोबाइल फोन पर कॉल आई और शातिर ने बताया कि उसका मोबाइल सिम कार्ड बंद होने वाला है, जिसे अपडेट करने के लिए जरूरी सूचना देनी होगी। इसके बाद आरोपी युवक ने उससे बैंक खाते समेत अन्य जानकारी धोखे से हासिल कर ली। महिला ने बताया कि बैंक खाते से राशि निकलने के बाद उसे मोबाइल पर नेट बैंकिंग के मैसेज आने शुरू हो गए।


महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, नादौन थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि पुलिस ने भादंसं की धारा 420 और साइबर एक्ट में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि मोबाइल पर फोन करने वाले किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक से संबंधित जानकारी न दें।

Editing:-Hitesh Thakur
©:-HCN
Himachal Crime News
Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए