परिणीति ने शादी की खबरों को बताया अफवाह, कहा- जब करुंगी तब खुशी से बताउंगी


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो ||प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा ने शादी अपनी शादी को लेकर आ रही खबरों को झूठी करार दिया है। परिणीति ने एक मशहूर अखबार की रिपोर्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि यह पूरी तरह निराधार और झूठ है। मैं जब भी शादी करुंगी तब मैं खुशी से इसकी घोषणा भी करूंगी। गौरतलब है कि इस रिपोर्ट में बताया गया था कि परिणीति चरित देसाई नाम के एक लड़के को डेट कर रही हैं और जल्द उसी से शादी कर सकती हैं।



परिणीति और चरित के बीच रिश्ते की शुरुआत ड्रीम टीम टूर 2016 के दौरान हुई थी। असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने वाले चरित ने ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ के दौरान करण मल्होत्रा को असिस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा चरित ने लंबे समय तक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के लिए भी काम किया है। परिणीति आजकल अपनी नई फिल्म संदीप और पिंकी फरार में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं। यह फिल्म 1 मार्च 2019 को रिलीज होगी।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए