शव का दाह संस्कार करने आए लोगों पर बरसा दिए पत्थर

File Photo HCN

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो मंडी ||जमीनी विवाद के चलते शव को श्मशानघाट में जलाने पहुंचे ग्रामीणों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। आरोपी दावा कर रहे थे कि श्मशानघाट उनकी मलकीयती जमीन पर है। वे अपनी जमीन में शव को नहीं जलाने देंगे। मामले की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और तब जाकर दाह संस्कार हुआ।

दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला दर्ज नहीं हुआ है। हिमाचल के जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। गांववासी चंचल शर्मा, विजय शर्मा, हेमंत कुमार, नंदलाल, टेकचंद, ज्वाला प्रसाद, ललित कुमार सहित गांव के लोगों ने बताया कि सुबह एक ग्रामीण का लंबी बीमारी के चलते देहांत हुआ।
विज्ञापन


गांव के लोग जब शव को जलाने श्मशानघाट पहुंचे, तो गांव के ही एक परिवार ने श्मशानघाट को उनकी मलकियती भूमि में बताते हुए शव को वहां जलाने पर आपत्ति जाहिर की। श्मशानघाट पहुंचे लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए पथराव कर डाला।

गांव के लोगों ने रिवालसर पुलिस चौकी को फोन पर सूचना दी। उधर मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई मुंशी राम ने बताया कि दूसरा पक्ष श्मशानघाट अपनी मलकियती भूमि पर होने पर होने का दावा जता रहा था। मौके पर पहुंच कर गांववालों और परिवार के बीच में समझौता करवा दिया गया।

Editing:Surendra Kumar
©®:-AU
Himachal Crime News



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए