धारा-118 मामला में पेश हुए पी. मित्रा

File photo©

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 || ब्यूरो 
शिमला || धारा-118 से जुड़े करीब 8 साल पुराने केस के अंतर्गत जांच दायरे में चल रहे राज्य चुनाव आयुक्त व पूर्व मुख्य सचिव पी. मित्रा सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। विजिलैंस मित्रा के वायस सैंपल लेना चाह रही है। इसी कड़ी में उनके वायस सैंपल व पॉलीग्राफ टैस्ट करवाने के लिए जांच एजैंसी ने अदालत में अर्जी दे रखी है, जिस पर अदालत ने सोमवार को आगामी सुनवाई 3 जनवरी को निर्धारित की है। पिछले बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान विजिलैंस ने इस मामले में अपना जवाब दायर किया था। इसके तहत विजिलैंस ने मामले की छानबीन के अंतर्गत पूर्व मुख्य सचिव मित्रा के वॉयस सैंपल लिए जाने को आवश्यक बताया था।

।

http://www.affinity.com




धारा-118 से जुड़े मामले में प्रदेश सरकार पहले ही विजिलैंस को मित्रा के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे चुकी है। इस मामले में दो कारोबारियों पर घूस लेने और उसे आगेे अफसरों को देने का आरोप है। जांच एजैंसी ने इस मामले में मित्रा की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। विजिलैंस छानबीन के अंतर्गत बीते सितम्बर माह में मित्रा से दो बार पूछताछ कर चुकी है। जांच एजैंसी पास धारा-118 के तहत भूमि खरीदने की मंजूरी के लिए लाखों रुपए के लेन-देन के जिक्र से जुड़ी रिकार्डिंग भी है।
कई चेहरे राडार पर
धारा-118 से जुड़ा यह मामला काफी पुराना है। पूर्व में इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट भी अदालत में पेश की गई थी, जिसके बाद अदालत के आदेशानुसार मामले की जांच फिर से खोली गई है। ऐसे में छानबीन के तहत कई चेहरे विजिलैंस के रडार पर है।


Editing:-Arvind Sen
©:-PK
Himachal Crime News


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से