मंडी में एक साल की अवधि में 264 महिलाएं व युवतियों लापता


 हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  मंडी || जिला मंडी महिलाओं व युवतियों के लापता होने का ग्राफ बढ़ रहा है। जिला में 264 महिलाएं व युवतियां अचानक घर से कहीं चली गई। जिला में प्रति माह औसतन करीब 17 महिलाएं व पांच युवतियां रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हुई हैं। इस अवधि में 60 युवतियों के गायब होने की परिजनों ने विभिन्न पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज करवाई हैं।


जिला में एक साल की अवधि में महिलाओं व युवतियों के लापता होने की शिकायतों के आधार पर जुटाए आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है। संस्कारों के अभाव में आज की पीढ़ी में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। इसमें कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जहां महिला अपने लाचार पति व बच्चों को छोड़कर घर से बाहर अन्यत्र कहीं चली गई। हालांकि सभी मामले इस तरह के नहीं हैं। छोटी सी बात पर हुआ विवाद भी बड़ी कलह की वजह बन रहा है। लोगों में सहनशीलता की कमी देखी जा रही है। इसी कारण छोटी सी बात पर परिवार टूट रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज को भी जिम्मेवार माना जा रहा 
सोशल मीडिया पर किसी शख्स से दोस्ती के बाद महिलाएं व युवतियां इस तरह के कदम उठा रही हैं। परिजनों व पुलिस की मदद से हालांकि 144 महिलाओं को ढूंढ कर उनके घर पहुंचाया गया है। लेकिन अभी तक 56 लापता महिलाओं का कोई सुराग नहीं चल पाया है। एक साल की अवधि में युवतियों के लापता होने का आंकड़ा भी 64 तक पहुंच गया है। हालांकि अचानक घर स्कूल व अन्य संस्थानों से गायब हुई इन युवतियों में से 60 को ढूंढकर उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया है। लेकिन लापता चार युवतियों तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है।


HCN Correspondent
©:-DJ
Himachal Crime News
Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

मंडी: छेड़छाड़ के आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

करोना के संकट में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सादगी से शुरू

बागवानी विकास परियोजना में गड़बड़झाला आया सामने