हिमाचल में मोदी, बोले- चोरों की नींद हराम हो गई, चौकीदार सोने को तैयार नहीं


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो धर्मशाला || जयराम सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में आयोजित जन आभार रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सरकार का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
मोदी ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी खजाने को निजी उपयोग के लिए इस्तेमाल किया गया। छह करोड़ लोग ऐसे थे जिनका जन्म ही नहीं हुआ लेकिन सरकार कागजों में वे लाभार्थी बन गए। सरकारी खजाने से उनके खाते में पैसे जाते थे।

90 हजार करोड़ रुपये सरकारी खजाने से दिया गया। कहा कि अब इन सब की दुकान मोदी ने बंद करवा दी। मोदी लड़ाई को छोड़ने वाला नहीं। पीएम ने कहा कि उनकी चोरी बंद हो गई तो मोदी को चोर बोल रहे हैं।

उनको चोरीदार से डर लगने लगा है। मोदी ने कहा कि चोरों की नींद हराम हो गई है कि चौकीदार सोने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर देश में ईमानदारी के प्रयास और इमानदारी की सरकार जारी रहेंगे।
Editing:-Ankit Parmar
©:-AU
Himachal Crime News


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए