प्रदेश में कोरोना ने ली 26 लोगों कि जान, 1869 नए पॉजिटव मामले

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो




हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 26 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में एक दिन में रिकॉर्ड 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। मंडी पांच, शिमला तीन, ऊना दो, जबकि किन्नौर, चंबा और हमीरपुर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में 1869 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा में रिकॉर्ड 631 नए मामले आए हैं। सोलन 266, मंडी 294, ऊना 179, चंबा 114, कुल्लू 103, हमीरपुर 98, शिमला 95, किन्नौर 43, सिरमौर 29, लाहौल-स्पीति में 17 नए पॉजिटिव आए हैं। 



इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 91350 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 74773 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 15151 हो गए हैं और 1374 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 846, चंबा 409, हमीरपुर 1262, कांगड़ा 3757, किन्नौर 133, लाहौल-स्पीति 216, कुल्लू 581, मंडी 1383, शिमला 1604, सिरमौर 1405, सोलन 2519 और ऊना जिले में 1036 पहुंच गई है। 24 घंटों में 1305 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 11262 सैंपल लिए गए।


दूसरी तरफ, स्टेट बैंक की बनीखेत शाखा में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक को प्रशासन ने बंद करवा दिया है। पांच दिन के लिए बैंक को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके चलते वहां पर कोई आवाजाही नहीं हो सकती। नैनीखड्ड निवासी स्टेट बैंक बनीखेत का कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। बैंक को बंद करने के साथ ही प्रशासन ने एटीएम को भी बंद करवा दिया है। प्रबंधक विकास शर्मा ने बताया कि बैंक में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित आने की वजह से बनीखेत बैंक की शाखा को प्रशासन ने आगामी निर्देशों तक बंद रखा जाएगा।  एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि स्टेट बैंक को पांच दिन के लिए कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। बैंक को खोलने से पहले पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। बैंक के अन्य कर्मचारियों के सैंपलों की रिपोर्ट आने बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।


अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, लगा पांच हजार जुर्माना 

 जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी की डुघीलग पंचायत में अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगों की भीड़ पर प्रशासन ने पांच हजार रुपये का जुर्माना किया है। अंतिम संस्कार में ढाई से तीन सौ लोग एकत्रित हो गए थे। कोविड-19 को लेकर जारी एसओपी के तहत 50 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते थे। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। सार्वजनिक समारोहों के आयोजन पर भी जिला प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। इसके लिए गठित की गई समितियां मौके पर पहुंच रही हैं।






Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत