शिमला: अब शादी-विवाह के लिए समय कि लेनी होगी अनुमति

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो



 डबल मयूटेट  कोरोना महामारी में हिमाचल सरकार के आदेश पर शिमला जिला प्रशासन ने शादी समारोह में सख्ती कर दी है। शादी समारोह में अब 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। डीसी आदित्य नेगी ने  गुरुवार को इस बावत अधिसूचना जारी की है। उन्होंने जिले के सभी उपमंडल अधिकारियों को आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।  अधिसूचना के मुताबिक आयोजकों को सिर्फ एक दिन में शादी निपटानी होगी। दूसरे दिन आयोजन नहीं होंगे।



डीजे बजाने और धाम खिलाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी समारोह में सामूहिक भोज नहीं दिया सकेगा। डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि उपमंडल अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। शादी समारोह का निरीक्षण भी एसडीएम ही करेंगे, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हर रोज कोरोना के 100 से अधिक मामले आ रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। 


समारोह के लिए लेनी होगी अनुमति 

डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि आयोजकों को समारोह की अनुमति लेनी होगी। शुभ मुहूर्त और कोविड मानकों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अनुमति दी जाएगी। शादियों में नई बंदिशों के मुताबिक अब करीबी लोग ही शामिल हो सकेंगे। 



डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि आयोजक उपण्विभागीय मजिस्ट्रेट से विशिष्ट घंटों के लिए समारोह की अनुमति लेंगे। जो विशिष्ट स्थिति ;शुभ मुहूर्तद्ध और कोविड मानकों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अनुमति प्राप्त करेंगे। इस दौरान ही शादी में शामिल होने वाले लोग वर.वधू को आशीर्वाद देंगे। निर्धारित समय के बाद समारोह कोविड मानकों की अवहेलना के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 







Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए