सोलन: SDO ने ठेकेदार से ली 40 हज़ार कि रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सोलन। अजय शर्मा



सोलन (Solan) में विजिलेंस ने एमईएस के एक एसडीओ को 40 हजार रुपये घूस (Bribe) लेते गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ठेकेदार की 9 लाख रुपए के पेमेंट के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था.इस कार्रवाई को विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर गंबरपुल के एक निजी होटल में अंजाम दिया.


आरोपी अधिकारी सुबाथू छावनी में फायर रेंज का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से रिश्वत मांग रहा था. डीएसपी विजिलेंस संतोष शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह विजिलेंस को शिकायत मिली कि सुबाथू एमईएस का एक अधिकारी ठेकेदार को पेमेंट करवाने के लिए 40 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है.

शिकायत के आधार पर विजिलेंस डीएसपी ने एक टीम गठित कर अधिकारी को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बिछाकर उसे कुनिहार-सोलन मार्ग स्थित गंबरपुल के एक निजी होटल में बुलाया. जैसे ही संबंधित अधिकारी ने रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया. आरोपी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.





Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए