शिमला: कोटखाई में लगी भीषण आग, 7 मकान हुए खाक

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा


तहसील के फनैल गांव में आग लगने से सात मकान राख हो गए। इस अग्निकांड में एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई है। घटना में करीब चार करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है, सात परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार जब एक घर में अचानक आग भड़की तो ग्रामीण जान बचाकर बाहर की ओर भागे। लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन केंद्र और जिला प्रशासन को दी। दमकल विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 75 वर्षीय विमला देवी की जलकर मौत हो गई थी। अग्निकांड में लकड़ी के बने हुए सात घरों के 55 कमरे राख हो गए।



घटना में करीब चार करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। तहसीलदार कोटखाई कैलाश कौंडल ने बताया कि प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत, एक महीने का राशन, तिरपाल, कंबल और किचन सेट दिए गए हैं। बेघर परिवारों को ठहरने का इंतजाम ग्रामीणों ने कर दिया है। प्रभावित परिवारों में प्रभु दयाल, जय कृष्ण, चिरंजी लाल, ज्ञानचंद, जिया लाल, देवी सिंह, राजेश आदि शामिल हैं। राज्यपाल ने घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।



उन्होंन फौरी राहत के तौर पर पीड़ितों को राज्य रेडक्रॉस की ओर से कंबल, तिरपाल, किचन सेट और सैनिटेशन किट्स आदि भेजे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।







Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला