Hamirpur:32 मकान बनाए मिनी कंटेनमेंट जोन, 23 में हटाई पाबंदियां

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो



कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हमीरपुर उपमंडल की कई ग्राम पंचायतों और नगर परिषद हमीरपुर के 32 मकानों को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। एसडीएम डाॅ. चिरंजी लाल चैहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

  ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के वार्ड नंबर-1 घरडट, वार्ड नंबर-3 गांव लकुई, वार्ड नंबर-2 गांव रियालड़ी, ग्राम पंचायत धरोग के वार्ड नंबर-7 गांव दरयोटा, ग्राम पंचायत नाडसीं के वार्ड नंबर-2 गांव नाडसीं, ग्राम पंचायत उटपुर के वार्ड नंबर-6 गांव लोहारडा, ग्राम पंचायत सराहकड़ के वार्ड नंबर-4 गांव सराहकड़, नगर परिषद के वार्ड नंबर-9 रूपनगर, वार्ड नंबर-7, वार्ड नंबर-8, वार्ड नंबर-1 अणु चैक, हीरानगर, वार्ड नंबर-2, ग्राम पंचायत देई का नौण वार्ड नंबर-1 गांव लेह, ग्राम पंचायत अमरोह के वार्ड नंबर-1 गांव बनाल, ग्राम पंचायत मति टीहरा वार्ड नंबर-4 गांव ककरू, वार्ड नंबर-3 गांव घरयाणा ब्राह्मणा, ग्राम पंचायत सासन के वार्ड नंबर-5 गांव बल्ह भलवाला, ग्राम पंचायत टिब्बी के वार्ड नंबर-1 गांव टिब्बी, वार्ड नंबर-3 गांव नखरेर सौरन, ग्राम पंचायत नेरी के गांव कमलाह और ग्राम पंचायत कालेअंब की वार्ड नंबर-1 गांव भारीं के एक-एक मकान को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत दरोगण पत्ती कोट के वार्ड नंबर-1 गांव ठाणा, ग्राम पंचायत बजूरी के वार्ड नंबर-1 गांव लोहारडा और वार्ड नंबर-7 गांव दुलेहड़ा के दो-दो मकान और वार्ड नंबर-2 बराल के चार मकान मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।

 एक अन्य आदेश जारी करते हुए एसडीएम डाॅ. चिरंजी लाल चैहान ने हमीरपुर उपमंडल की कुछ अन्य पंचायतों और नगर परिषद हमीरपुर के कुल 23 मकानों में मिनी कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी हैं। इन मकानों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर यह निर्णय लिया गया है।






Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए