डॉक्टर कि लापरवाही पर मरीजों के परिजनों ने सीएम के आगे जमकर निकाला गुस्सा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। नेटवर्क



प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नाहन पहुंचे और अधिकारियों के साथ कोरोना समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री सीधे हेलीपैड से सर्किट हाउस पहुंचे जहां कुछ देर ठहरने के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सीधे नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सीएम ने इमरजेंसी कक्ष और आईसीयू का जायजा लिया। हैरान करने वाली बात यह थी कि आईसीयू पूरा खाली था और कोरोना से पीड़ित मरीज सड़कों पर पड़े थे। एक कोरोना संक्रमित फर्श पर तड़प रही थी। 


मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही को लेकर मरीजों के परिजनों ने मुख्यमंत्री के आगे जमकर गुबार निकाला। एक महिला जिसके पति की हालत बेहद खराब है और कुछ ऐसे भी थे जिनके परिवार के कुछ लोग कोरोना से मर चुके थे। उनके मृतक शरीर के साथ जो डॉक्टरों ने खिलवाड़ किया उसको लेकर भी स्थिति से अवगत कराया गया। 


इन पीड़ित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नर्सिंग स्टाफ की जमकर तारीफ भी की। कोरोना संक्रमित मरीज की तीमारदार महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोविड-19 वार्ड में केवल नर्स और सफाई कर्मचारी ही उनकी देखरेख करते हैं। जबकि डॉक्टर कभी भी उनके वार्ड में निरीक्षण करने नहीं आते हैं। बता दें कि जिला सिरमौर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।


यही नहीं प्रतिदिन मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बीते कल जिला प्रशासन द्वारा पत्रकार वार्ता भी आयोजित करवाई गई थी। इस वार्ता में मीडिया कर्मियों के द्वारा भी अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए गए थे। हालांकि जिला सिरमौर प्रशासन अपनी तरफ से हर स्थिति से निपटने को लेकर प्रतिदिन रणनीतियां बना रहा है। बावजूद इसके जिला में अब स्थिति लगभग नियंत्रण से बाहर होती नजर आ रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल, बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि रहे।






Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए