हिमाचल में आने से पहले अब पंजीकरण करना आवश्यक

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अभिषेक शर्मा



राज्य के अधिकारियों में असमंजस के कारण सोमवार आधी रात को 12:00 बजे से नई बंदिशें लागू नहीं हो पाई हैं। अब ये बंदिशें सभी जिलों में पूरी तरह से 27 अप्रैल रात 12:00 बजे से लागू होंगी।  इस बारे में अधिकारियों में असमंजस रहा। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की तैयारी भी अधूरी थी। हालांकि, हिमाचल प्रदेश आने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।



ऐसे में अब इस व्यवस्था को 27 अप्रैल को 12:00 बजे के बाद पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। कुछ अधिकारियों ने बताया कि भारत की आजादी 15 अगस्त की मध्य रात्रि को हुई थी तो उस वक्त भी 14 अगस्त को 12:00 बजे का समय 15 अगस्त की मिड नाइट मानी गई थी। वहीं,  मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने कहा है कि नई बंदिशें सोमवार की आधी रात से ही लागू होनी थीं। सभी उपायुक्तों को इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कई जगहों पर तैयारियां नहीं हो पाई हैं।  



क्या है बंदिशें

पर्यटकों, बाहरी राज्यों में रह रहे प्रदेश के लोगों समेत हर किसी को अब प्रदेश में प्रवेश से पहले कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगी। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट न लाने वालों को 14 दिन क्वारंटीन रहना होगा। उन्हें सात दिन के अंदर टेस्ट करवाना होगा। चार जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगाया जाएगा। 







Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए