ठीक होने के बाद पूर्व सीएम को आई सांस लेने में दिक्कत, IGMC में भर्ती

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। नेटवर्क



पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोविड 19 को हराने के बाद मोहाली के मैक्स अस्पताल से शुक्रवार को शिमला लौटे ही थे कि छह घंटे बाद उन्हें दोबारा आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।  सांस में दिक्कत के चलते उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में दाखिल किया गया है। इसकी पुष्टि आईजीएमसी अस्पताल के एमएस डॉ. जनक राज ने की।इससे पहले शुक्रवार दोपहर 12 बजे राज्य सरकार के हेलीकाप्टर से वीरभद्र सिंह मोहाली से शिमला के अनाडेल हेलीपैड पहुंचे और यहां से अपने निजी आवास हॉलीलॉज आए।



डॉक्टरों की सलाह पर वीरभद्र सिंह ने कमजोरी के कारण किसी से भी मुलाकात नहीं की। उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी टीजी नेगी सहित निजी स्टाफ भी इस दौरान मौजूद रहा। अनाडेल हेलीपैड में वीरभद्र सिंह के आते ही कांग्रेस के कुछ नेता भी मौजूद रहे। इस बीच सांस लेने में दिक्कत आने पर शाम 6 बजे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को आईजीएमसी लाया गया। एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि वह कार्डिक केयर यूनिट में दाखिल हैं और उनकी हालत में सुधार है।







Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध