116 आरोपी अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे परीक्षा, अब तक 170 गिरफ्तार, हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी: DGP

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। निस


पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में 116 आरोपी अभ्यर्थी नहीं बैठ सकेंगे। पुलिय मुख्यालय में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अब 170 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। 


 हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों (पुरुष एवं महिला) और ड्राइवरों के पदों के लिए पूरे राज्य में 3 जुलाई को दोपहर 12 से 1:00 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। इससे पहले यह परीक्षा गत 27 मार्च को आयोजित की गई थी। पेपर लीक होने के कारण प्रदेश सरकार ने इसे रद्द कर दिया था।

1,334 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) गत 3 मार्च को हुई थी। इसमें 60,454 पुरुष, 14,653 महिलाएं और 696 आरक्षी चालक (पुरुष) पीईटी के आधार पर उत्तीर्ण हुए थे। उम्मीदवारों को अब नए सिरे से रखी लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।
 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड