ऊना से बिलासपुर आ रही बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोग घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़
बिलासपुर/ ऊना। अशोक ठाकुर


बिलासपुर जिले में घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत बकरोआ गांव में हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। बस चालक मौके से फरार हो गया। बरात ऊना जिला के अंब उपमंडल के तहत गांव दुसाड़ा से बिलासपुर के कोठीपुरा गांव जा रही थी।


 सुबह करीब 6:30 बजे भगेड़-पनौल मार्ग पर बकरोआ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बस में 39 महिलाएं और पुरुष सवार थे। चार घायलों को निजी वाहनों से सिविल अस्पताल घुमारवीं और 10 घायलों को एंबुलेंस से  क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। वहीं, इस बीच यह सूचना दुल्हन पक्ष के पास भी पहुंच गई।

हालांकि दूल्हे को दुल्हन के घर पहुंचा दिया गया। घटना के बाद एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर और डीएसपी अनिल ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि बस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायलों की हर संभव सहायता की जा रही है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
 
हादसे में सुरेंद्र पाल (61) निवासी बडसाला ऊना, चरण दास (49), अभिषेक (18), अदित्या (13) निवासी सलूरी, रविंद्र कुमार (55) निवासी सेरी, अमर कुमार (35) निवासी कुठयाड़ी, प्रीतम (45) निवासी मानपुरा शिमला, रीना (36) निवासी तलवाड़ा होशियारपुर पंजाब, अभिषेक (17),  वीरा देवी (18), पवना कुमारी (45) निवासी तुसाड़ा, तमन्ना (22) निवासी तांबड़ी झंडूता बिलासपुर, सुरेंद्र कुमार (52) निवासी पलकवाह ऊना, सौरभ (7 माह) पुत्र संजय कुमार निवासी दसलेहड़ा झंडूता बिलासपुर घायल हुए हैं।

 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

10 जुलाई को होगा राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

जनरल बिपिन रावत बनेंगे देश के पहले सीडीएस