पति की तेरहवीं के 1 दिन बाद पत्नी ने की आत्महत्या, भोरंज के अंतर्गत चंबोह गांव का मामला

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। संवाद सूत्र


पति की मौत तेरहवीं के एक दिन बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि पति की मौत से सदमे में चल रही पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठाया है. घटना उपमंडल भोरंज के अंतर्गत चंबोह गांव की है. जहां पर 24 साल की बबीता पत्नी करण ठाकुर ग्राम व डाकघर चंबोह तह भोरंज उम्र 24 साल ने मंगलवार सुबह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था. जब परिजनों को इस बात का पता चला तो वह महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर ले गए. यहां पर महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया है.


 जानकारी के मुताबिक 14 दिन पूर्व ही हार्ट अटैक पड़ने में महिला के पति करण ठाकुर की मौत हो गई थी. अब महिला ने भी जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी है. महिला की मौत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि 6 साल पहले बबीता और करण की अरेंज मैरिज हुई थी. 14 दिन पहले करण की हार्ट अटैक से मौत हुई थी और इस घटना के बाद से ही पत्नी बबीता सदमे में थी. भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने महिला की मौत की पुष्टि की है. मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है. कुछ दिन पहले ही महिला के पति की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई थी.
 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड