Shimla: मालरोड पर एक महिला ने व्यक्ति को जड़ दिए तप्पड़

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। ब्यूरो

राजधानी के मालरोड पर एक महिला ने व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिए। यह मामला वीरवार को दिन के समय सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने महिला को पैस उधार दिए थे। जबउसने पैसे वापस मांगे तो महिला ने उसके साथ मारपीट कर दी। इन दौरान मालरोड पर लोग भी एकदम से भारी मात्रा में एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।

 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त महिला और संबंधित व्यक्ति कुछ समय पहले शिमला के किसी शोरूम में काम करते थे। महिला ने इस व्यक्ति से 10 हजार रुपए उधार लिए थे। पिछले 4 महीने से दोनों ने शोरूम से काम छोड़ दिया। जैसे ही दोनों की मुलाकात मालरोड पर हुई तो व्यक्ति ने महिला से अपने
उधार दिए हुए पैसे मांग लिए। इसको लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते महिला ने व्यक्ति को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। 

कुछ लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन इसके बावजूद भी महिला और पुरुष में हाथापाई होती रही। यही नहीं, उक्त महिला पुलिस के सामने भी व्यक्ति को थप्पड़ मारती रही। मामले को बढ़ता देख पुलिस दोनों को सदर थाने ले गई, जहां पर दोनों से पूछताछ की की गई। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने को लेकर भी दोनों पर मामला दर्ज किया जा सकता है। पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं। महिला घणाहट्टी शिमला की रहने वाली बताई जा रही है और व्यक्ति घुमारवीं का रहने वाला बताया जा रहा है।

  


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

हिमाचल विधानसभा के बाहर जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा विधायकों ने बेचा दूध

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे लौटे फॉर्म में, भारत को 154 रन की बढ़त

जानिए क्या खास है सीएम जयराम ठाकुर द्वारा पेश हिमाचल बजट 2022-23 में

क्राइम ब्रांच ने ₹20000 का रखा था ईनाम, 5 महीने से चल रही थी तलाश, यहां से मिली 28 साल की लापता यह युवती क्राइम News in Hindi, क्राइम Latest News, क्राइम News

Haryana News: सीएम निवास का नाम हुआ 'संत कबीर कुटीर', मुख्यमंत्री ने रोहतक में की थी घोषणा

Electric cars: क्या इलेक्ट्रिक कार में सफर करने से मितली बढ़ जाती है? जानें मोशन सिकनेस की वजह