मनाली-लेह मार्ग पर तेज़ रफ़्तार Breeza गाड़ी हुई हादसे कि शिकार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। डेस्क रिपोर्ट


मनाली-लेह मार्ग पर गेमूर में शनिवार सुबह एक पर्यटक वाहन सड़क पर पलट गया। इस हादसे में 4 पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार यह पर्यटक वाहन (एचवाईएस-0047) मनाली से बारालाचा की ओर जा रहा था कि तेज गति के कारण गेमूर के पास पलट गया। घायल पर्यटकों की पहचान निशांत (25) पुत्र प्रवीण गहलोत, लादम (24) पुत्र प्रदीप, चित्रगुप्त (26) पुत्र कृष्ण व गौरव (22) पुत्र बलवीर के रूप में हुई है। सभी युवा पर्यटक दिल्ली के रहने वाले हैं।


 पुलिस से मिली सूचना के अनुसार गेमूर के पास गाड़ी पलटने से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। उन्होंने सैलानियों से आग्रह किया कि मौसम के हालात देखकर ही दर्रों का रुख करें। घाटी में बारिश हो रही है। वाहन चलाती बार गति का विशेष ध्यान रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया