शादी से इंकार के बाद युवती ने खाया था जहर, प्रेमी और उसकी मां पर FIR

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। जतिन कुमार


हिमाचल के ऊना जिले में प्रेमी से मिलने पहुंची युवती के सुसाइड केस में पुलिस ने युवक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. दरअसल, युवती युवक से मिलने पहुंची थी और जब शादी को लेकर बात नहीं बनी तो उसने जहर खा लिया था और अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई. अब पुलिस ने मां बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को शिमला के रामपुर की 30 साल की युवती अपने प्रेमी से मिलने के लिए ऊना पहुंची. यहां पर युवक अपनी मां के साथ उससे मिलने पहुंचा. एक रेस्टोरेंट में तीनों मिले और शादी को लेकर बात हुई. लेकिन जब युवक और मां ने शादी से इंकार कर दिया तो युवती ने वॉशरूम में जाकर जहर खा लिया.बाद में युवती को पीजीआई रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
अब हरोली पुलिस ने युवक व उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने ये कार्रवाई मृतक युवती की बहन की शिकायत के आधार पर की है.


 क्या है पूरा मामला
शिमला के रामपुर की सपना का ऊना के हरोली उपमंडल निवासी युवक से प्रेम प्रसंग था. युवक विदेश में नौकरी करता है और सोशल मीडिया के जरिये दोनों में बातचीत हुई थी. मृतका की बहन का आरोप है कि युवक दो दिन पहले बहन से मिलने बद्दी गया हुआ था, जहां पर शादी की बात को लेकर माता से मिलने की बात कही थी और ऊना में युवक ने शादी से इंकार कर दिया. इतना ही नहीं युवक की माता ने बहन को अपशब्द भी कहे. बहन का कहना है कि मानसिक प्रताडना व शादी से इन्कार करने से तंग आकर सपना ने जीवन लीला समाप्त कर ली. एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक महिला व युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले को लेकर गहन जांच में जुट गई है.
   


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी