कुल्लू: पाँव फ़िसलने से नदी में का गिरा युवक, अग्निमिशन विभाग ने किया रेस्क्यू

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। रुचिका


मनाली से सटे भूतनाथ मंदिर के पास ब्यास नदी में फंसे युवक को अग्निशमन विभाग की टीम ने मुश्किल से सुरक्षित निकाला। झुग्गियों में रहने वाला यह युवक कपड़े धोने के लिए ब्यास नदी के तट पर गया था।  अचानक पांव फिसल जाने के कारण वह नदी में गिर गया। नदी के तेज बहाव में बहकर वह काफी आगे निकल गया, लेकिन पत्थरों के बीच फंस गया।

इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जालंधर के रामामंडी इलाके का 24 वर्षीय राकेश पुत्र राजू मुहाला भूतनाथ मंदिर के पास कपड़े धोने गया था। इसी दौरान कपड़े धोते हुए अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नदी में गिर गया।

 स्थानीय लोगों ने उसे नदी में फंसे हुए देखा तो इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मनाली से एक रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने रस्सी व सीढ़ियों का पुल बनाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक यह रेस्कयू ऑपरेशन चला।

इस रेस्कयू ऑपरेशन में स्थानीय लोगों ने भी अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मदद की। अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी दीपक ने बताया कि युवक को सुरक्षित निकाला गया है। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। युवक पांव फिसलने के कारण नदी में फिसल गया था। 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter





Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

नाके के दौरान पुलिस ने बरामद की 7 अवैध शराब की पेटियां

Purnea News: फोन कर घर से बुलाया फिर कार से उतारकर अपराधी गूड्डू मियां पर ताबड़तोड़ बरसा दी गोलियां Latest News क्राइम News18 हिंदी

नही थम रहा कोरोना का हिमाचल में कहर, 90 हुए एक्टिव केस

चंबा में दो युवकों से बरामद किए नशीले पदार्थ

स्कूल खलने के बाद अगर बच्चे कोरोना संक्रमित पाए जातें है तो उनके अभिभावक होंगे ज़िम्मेदार

हरियाणा: किसान आंदोलन के दौरान 276 केस हुए दर्ज, मुकदमों की वापसी शुरू, मुआवजा देने पर बातचीत जारी

यूपी: फोर्ब्स मैगजीन में पढ़िए आईआईटी कानपुर के दो छात्रों की उपलब्धि, बनाया है पोर्टेबल वेंटिलेटर

कोरोना का नया स्ट्रेन है पहले से ज्यादा घातक:CM

Ram Mandir Ayodhya : रामनगरी में बनेगा मंदिरों का अनूठा संग्रहालय, अद्भुत होगा परिसर, जमीन चिन्हित

MGNREGA: एप से हाजिरी लगाने के खिलाफ मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन 40वें दिन भी जारी, DMK और RJD ने दिया समर्थन