हिमाचल क्राइम न्यूज़ शिमला। राज्य ब्यूरो प्रदेश में जब से कोरोना (कोविड-19) के मामले सामने आ रहे हैं, तब से लेकर अब तक एक दिन में सबसे अधिक 42 मामले रिपोर्ट हुए हैं. गुरुवार को शाम 10 बजे तक हमीरपुर में कुल 31 केस सामने आए हैं. सुबह पहले 5 मामले, फिर इसके बाद पांच, छह केस, 4 केस और 11 नए पॉजिटिव मिले हैं. गुरुवार को कांगड़ा में 6 और सोलन जिले में 5 केस पॉजिटिव मिले हैं. सुबह यहां मिले थे पांच केस गुरुवार सुबह सबसे पहले दो मामले भोरंज में मिले. 45 और 21 साल के युवक में कोरोना मिला. वहीं, हमीरपुर में 63 साल का शख्स पीड़ित मिला. दो मामले टौणी देवी में पाए गए. इनमें 51 साल और 21 साल का युवक पॉजिटिव निकला. चार लोग संस्थागत क्वारंटीन में जबकि एक होम क्वारंटीन में रह रहा था. दो हाल ही में मुंबई से लौट हैं. प्रशासन तीन लोगों का यात्रा इतिहास खंगाल रहा है. 5 कोरोना संक्रमित भोटा और डुग्घा कोविड-19 केयर सेंटर में भेज जाएंगे. दोपहर बाद 18 केस दोपहर बाद से देर शाम तक जिले में 15 और पॉजिटिव मामले आए हैं. इनमें तीन मरीज हटली और दो ग्वाल पत्थर के हैं. जिले मे...
Comments
Post a Comment