हमीरपुर : चलती कार पर गिरी लोहे की सीढ़ी, बाल-बाल बची पिता और बेटे की जान

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। ब्यूरो


शहर में नादौन चौक के पास बचे हुए टूटे-फूटे फुटपाथ की जगह नए रास्ते का निर्माण शुरू हो गया है. सोमवार के दिन पुलिस के पहरे में लोक निर्माण विभाग ने फुटपाथ का निर्माण कार्य शुरू किया. फुटपाथ निर्माण के लिए अतिक्रमण को हटाया जा रहा था और इसी दौरान एक लोहे की सीढ़ी किनारे हटाई जा रही थी, लेकिन यह सीढ़ी अचानक सड़क से गुजर रही कार पर जा गिरी. इस लग्जरी गाड़ी में एक व्यक्ति अपने बेटे के साथ सवार था. गनीमत यह रही कि लोहे की सीढ़ी कार से तो टकराई, लेकिन खिड़की का कांच टूटने से बाल-बाल बच गया. नहीं तो यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था. हादसे के बाद कार से उतर कर व्यक्ति ने यहां पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई.


 गौरतलब है कि इससे पहले फुटपाथ निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय नगर पार्षद सहित विधायक नरेंद्र ठाकुर भी मौके पर मौजूद रहे. लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी के माध्यम से पुराने फुटपाथ को हटाकर यहां पर नाली की सफाई की. बता दें कि शहर के अधिकांश फुटपाथ को नए सिरे से बनाकर पहले ही लोक निर्माण विभाग ने तैयार कर लिया था. नादौन चौक के पास फुटपाथ का कुछ हिस्सा काफी समय से टूटी फूटी हालत में था. अब यहां पर भी फुटपाथ बनाने का काम शुरू हो गया है. काम शुरू होने पर कुछ लोगों ने निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति भी जताई, लेकिन विधायक ने उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है.विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बचे हुए फुटपाथ के निर्माण कार्य को सोमवार के दिन शुरू कर दिया गया है. यहां पर पानी की निकासी की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी और यहां के दुकानदारों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी ख्याल रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि फुटपाथ के नए सिरे से बेहतर निर्माण के बाद लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी.

 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध