महिला IAS की डांट से बेहोश हुई पीए, सचिवालय में मचा हंगामा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला


राज्य सचिवालय में वीरवार को एक महिला आईएएस अधिकारी ने अपनी निजी सचिव को डांटा तो यहां हंगामा हो गया. सचिव बेहोश हो गई और जब होश संभाला तो रोने लगीं. उन्हें संभालते हुए कई कर्मचारी इकट्ठा हो गए. बाद में कर्मचारियों ने आर्म्सडेल भवन में अधिकारी के कार्यालय में जाकर इस तरह के व्यवहार का विरोध भी किया, लेकिन कर्मचारियों के विरोध के बाद मामला शांत होता दिखा. न तो निजी सचिव की ओर से कोई शिकायत की गई है और न ही महिला आईएएस अधिकारी ने ही इस बारे में किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. दोनों ओर से इस मामले को आंतरिक बताकर शांत कर दिया गया है.

 यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब आईएएस अधिकारी ने पीए को फोन मिलाने को कहा, लेकिन फोन काफी देर तक पीए की तरफ से कोई उत्तर नहीं जाने के बाद महिला आईएएस अधिकारी ने पीए की क्लास लगा दी. उक्त महिला अधिकारी पहले भी हमीरपुर और चंबा अपने सख्त व्यवहार के चलते चर्चा में रही हैं. उल्लेखनीय है कि सत्ता के गलियारों में ऐसी खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं. हिमाचल सरकार के एक मंत्री द्वारा अफसरों को डांटने के मामले भी सुर्खियों में रहे हैं. वहीं, नौकरशाही के नजरिए से देखें तो एक सीनियर आईएएस अधिकारी नशे की हालत में कैबिनेट मीटिंग में पहुंच गए थे. 

   


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी